फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में रिकॉर्ड 2529 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, प्रदेश में कुल 21003 एक्टिव मरीज

Thu, 23 Jul 2020 08:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में एक बार फिर कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार को 2529 नए कोविड पॉजिटिव सामने आए हैं। यह अब तक मरीजों की रिकार्ड संख्या हैं। इससे पहले 22 जुलाई को 2308 मरीज मिलने का रिकॉर्ड बना था। अब प्रदेश में 21003 एक्टिव मरीज हैं। इस समय आइसोलेशन में 21018 मरीज और 4403 क्वारंटीन में हैं। क्वारंटीन के मरीजों की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक प्रदेश में 33803 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस नमूने जांचने की क्षमता 50 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। बुधवार को 54897 नमूनों की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में 16.54 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। अब हर जिले में स्टैटिक बूथ बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे लोग अपनी सुविधा के अनुसार जांच करा सकें। यहां एंटीजन टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 

उन्होंने बताया कि बुधवार को 3001 पूल टेस्ट किए गए। इसमें 2760 पूल पांच-पांच नमूनों के बनाए गए थे। इनमें से 566 पॉजिटिव आए मिले हैं। इसी तरह 241 पूल दस-दस नमूनों के बनाए गए थे। इसमें 29 पूल में पॉजिटिविटी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें