फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चुटकी भंडार कॉलेज के पुनर्निर्माण की कवायद तेज, पीडब्ल्यूडी से मांगा एस्टीमेट

विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज स्थित चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। कॉलेज के प्रबंधक पवन वर्मा ने सोमवार को समिति सदस्यों के साथ बैठक कर नए भवन निर्माण को लेकर चर्चा की। बैठक के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ को पत्र भेजकर भवन निर्माण में आने वाले खर्च का एस्टीमेट मांगा गया है, ताकि पुनर्निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन


प्रबंधक पवन वर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए बीते 15 मई को कॉलेज के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण का आदेश दिया था। उसी क्रम में अब आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पीडब्ल्यूडी से निर्माण लागत का ब्योरा मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष अलंकार योजना के तहत पुनर्निर्माण कराने की सिफारिश की जाएगी।

शिक्षक संघ भी करेगा सहयोग
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने सोमवार को राजधानी के शिक्षकों के साथ बैठक कर कॉलेज के पुनर्निर्माण पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। कॉलेज का ध्वस्तीकरण कर सरकार से अनुदान प्राप्त कर शीघ्र नया भवन बनाया जाना जरूरी है। आवश्यकता पड़ने पर शिक्षक संघ कॉलेज की शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के साथ अन्य विद्यालयों का भ्रमण कर आर्थिक सहयोग भी जुटाएगा। इसके लिए शिक्षक-कर्मचारियों की समिति गठित कर धनराशि का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यवाहक अध्यक्ष, अशासकीय सहायता प्राप्त प्रबंधक सभा, अरविंद कुमार के अनुसार सरकार जरूरतमंद एडेड कॉलेजों को अलंकार योजना के तहत बिना किसी शर्त के 100 प्रतिशत बजट दे, तभी स्थिति में सुधार संभव है। अन्यथा आने वाले समय में कॉलेजों की हालत और खराब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें