गुडंबा। जानकीपुरम निवासी युवती ने फैजुल्लागंज के रहने वाले सहकर्मी प्रवीण शुक्ला पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी के दोस्त प्रवीण सिंह ने उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 26 वर्षीय युवती अलीगंज के निजी नर्सिंग होम में रिसेप्शनिस्ट हैं। युवती के मुताबिक करीब तीन वर्ष पहले नर्सिंग होम में ही काम करने वाले प्रवीण सिंह से उनकी मुलाकात हुई। बातचीत बढ़ने पर प्रवीण शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण करने लगा। शादी का दबाव बनाने पर वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि जब उन्होंने पुलिस से शिकायत की धमकी दी तो आरोपी के दोस्त प्रवीण सिंह ने उनकी पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि एक अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही पीड़िता का बयान न्यायालय में कराया जाएगा।