फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर के DM-SSP का हटना तय था पर निलंबन क्यों, ये है मुख्य वजह

Thu, 25 May 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर में जातीय हिंसा के बाद डीएम और एसएसपी का हटना तय माना जा रहा था, लेकिन निलंबित कर हटाए जाएंगे इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों को एक वर्ग अंतिम समय तक कोशिश करता रहा कि दोनों सिर्फ हटाया जाए, न कि निलंबित किया जाए। वहीं, मुख्यमंत्री इन अधिकारियों के निलंबन से कम पर राजी नहीं थे। 

दरअसल, बसपा सुप्रीमो मायावती ने सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में हेलीकाप्टर से जाने की अनुमति मांगी थी। इस संबंध में बसपा नेताओं ने जिलाधिकारी एनपी सिंह व एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे से बात की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

योगी को नागवार गुजरी ये बात

सीएम आद‌ित्यनाथ योगी - फोटो : demo pic
मगर दोनों अधिकारियों ने कहा, इसके लिए मुख्यमंत्री से अनुमति लेनी पड़ेगी। कहा जा रहा है कि बुधवार को जब बसपा के नेता मुख्यमंत्री से मिले तो उन्होंने डीएम व एसएसपी की कही बातों का हवाला भी दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी का काम मैं कैसे कर सकता हूं। यह काम जिलाधिकारी का था कि वह परिस्थितियां देखकर निर्णय लेता। माना जा रहा है कि योगी को अपने नाम का गलत इस्तेमाल करना नागवार गुजरा और उन्होंने दोनों ही अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें