फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में मिले बैग व पटरी गायब

Mon, 30 Sep 2013 09:01 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षकों के लिए उच्चाधिकारियों का आदेश कोई मायने नहीं रखता है।
विज्ञापन


यही वजह है कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद भी बैग, पटरी व झाड़न को वापस नहीं किया जा रहा है।

विभागीय जानकारों की मानें तो अधिकतर जिलों में यह गायब हो चुका है, इसलिए इसे वापस नहीं किया जा रहा है।

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद शकुंतला देवी यादव ने एक बार फिर सभी डीआईओएस को निर्देश दिए हैं कि इसे तत्काल वापस कराएं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा के दौरान जिलों को बैग, पटरी और झाड़न उपलब्ध कराता है। जिलों से होने वाली मांग के अनुरूप इसकी आपूर्ति की जाती है।

बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र और कॉपियों को रखने में बैग का इस्तेमाल किया जाता है। पटरी और झाड़न मूल्यांकन के समय काम आता है। परिषद डीआईओएस की देखरेख में इसे देता है।

नियमत: परीक्षा समाप्त होने के बाद इसे वापस कर दिया जाना चाहिए। पर इस बार स्थिति यह है कि अधिकतर जिलों से इसे अब तक वापस नहीं किया गया है।

माशि. परिषद की परेशानी यह है कि नई परीक्षा सिर पर आ रही है। इसलिए परिषद जिलों से बार-बार इसे वापस करने को कह रहा है।

सचिव माशि. परिषद की ओर से जिलों को भेजे निर्देश में सामग्रियों को तत्काल वापस करने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें