फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रियल एस्टेट फर्म संचालक से 13.76 लाख ठगे, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जमीन के नाम पर जालसाजों ने रियल एस्टेट फर्म संचालक से 13.76 लाख रुपये ठग लिए। मड़ियांव के शेरवानी नगर निवासी एमएस भूमि लाइट इंफ्रा प्रा.लि. के संचालक आजम अली के मुताबिक वर्ष 2019 में उन्हें जमीन खरीदनी थी। इस सिलसिले में उनकी मुलाकात बलरामपुर के सादुल्लाहनगर के वसीउल्लाह व गोमतीनगर विस्तार के जहीन खां से हुई। दोनों ने उन्हें ठाकुरगंज के हैदरगंज में जमीन दिखाई। सौदा तय होने पर आजम ने 13.76 लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन उन्हें पता चला कि जो जमीन उन्हें दिखाई गई वह नजूल की है। पीड़ित ने रकम लौटाने के लिए कहा तो आरोपी अगस्त तक टरकाते रहे। विरोध पर आरोपियों व उनके तीन साथियों ने धमकी दी। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना एडिशनल इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें