लखनऊ। इंदिरानगर निवासी यूपी राय ने अंबे वैली कॅरिअर के निदेशक आशीष पटेल व कर्मचारी अंशुमान शुक्ला पर 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। गोसाईंगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
यूपी राय ने बताया कि 2022 में उनकी मुलाकात गोसाईंगंज में कंपनी के कर्मचारी अंशुमान से हुई। अंशुमान ने खुद को आशीष का साला बताकर उन्हें कॉर्नर का प्लॉट दिखाया। 32 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, रजिस्ट्री खर्च कंपनी को उठाना था। यूपी राय ने 24 जून 2022 से 27 जून 2022 तक पूरी रकम कंपनी को जमा करा दी। इसके बावजूद उन्हें प्लॉट पर कब्जा नहीं मिला। विरोध करने पर आशीष और अंशुमान ने दूसरा प्लॉट या रकम लौटाने का वादा किया लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।