फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारियों का नए सिरे से होगा इंटरव्यू, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Tue, 27 Feb 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी (फाइल फोटो)। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम विकास अधिकारी पद पर भर्ती के लिए उन अभ्यर्थियों का नए सिरे से इंटरव्यू लेने का फैसला किया है, जिनका साक्षात्कार हो चुका है और नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुई है। इससे पहले उन अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा, जो साक्षात्कार से छूटे हैं।
विज्ञापन


आयोग जल्द ही इंटरव्यू शुरू करने जा रहा है। मार्च के अंतिम सप्ताह में साक्षात्कार शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय मंगलवार को आयोग की होने वाली बैठक में होगा।

ग्राम विकास अधिकारी के करीब 16000 पदों पर भर्ती परीक्षा सपा शासन में हुई थी और 3000 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होना बाकी था। लेकिन बीच में विवाद खड़ा होने से साक्षात्कार भी रोक दिया गया था। अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का नए सिरे से गठन हो चुका है और सभी पुरानी भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा हो रही है। इसी के तहत आयोग ने ग्राम विकास अधिकारी पद की परीक्षा पास करने वाले सभी अभ्यर्थियों का फिर से इंटरव्यू लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष सीबी पालीवाल ने बताया कि आयोग की मंगलवार को होने वाली बैठक में साक्षात्कार की तारीख तय की जाएगी। सबसे पहले उन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा, जिनका परीक्षा पास करने के बाद भी साक्षात्कार अब तक नहीं हो पाया है। इसके बाद साक्षात्कार दे चुके अभ्यर्थियों का दोबारा इंटरव्यू लिया जाएगा।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग में 700 पदों पर भर्ती को मिलेगी मंजूरी

- फोटो : amar ujala
आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में युवा कल्याण विभाग में व्यायाम अधिकारी और व्यायाम शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती का भी फैसला लिया जाएगा। व्यायाम अधिकारी के करीब 562 और व्यायाम शिक्षक के करीब 44 पदों पर भर्ती होना है। उन्होंने बताया की कोशिश होगी कि इन सभी पदों पर भर्ती के लिए 10 मार्च तक विज्ञापन जारी कर दिए जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें