लखनऊ। रेलवे बोर्ड के कर्षण एवं चल स्टॉक सदस्य ब्रजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को लखनऊ में थे। उन्होंने मानकनगर स्थित अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) का दौरा किया। आरडीएसओ के महानिदेशक उदय बोरवणकर ने बताया कि रेलवे बोर्ड की अध्यक्षता में उत्पादन इकाइयों के आला अफसरों, प्रधान कार्यकारी निदेशकों व कार्यकारी निदेशकों के साथ रेलवे बोर्ड सदस्य ने समीक्षा बैठक की और कोचिंग स्टॉक की विश्वसनीयता में सुधार लाने के निर्देश दिए। नई प्रौद्योगिकियों के प्रसार, बोगियों में यात्री सुविधाएं विकसित करने को कहा।