फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरडीएसओ ने बंद की सड़क, प्रदर्शन

विज्ञापन
रास्ता खुलवाने की मांग कर धरना देते पार्षद जितेंद्र यादव जीतू व लोग। स्रोत ः पार्षद
विज्ञापन
लखनऊ। आरडीएसओ प्रशासन की ओर से परिसर के अंदर मौजूद मुख्य मार्ग पर बैरियर लगाकर रास्ता बंद करने से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कर आरडीएसओ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब ढाई घंटे बाद आरडीएसओ प्रशासन ने रास्ता खोला। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अगर दोबारा गेट बंद किया तो बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन

इस रास्ते को बंद कर देने से दौदाखेड़ा, सूर्यनगर, मयूर विहार, मर्दनखेड़ा, जलालपुर, दीपनगर, विक्रमनगर और देवपुर के हजारों लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। इसकी वजह से काफी दूर स्थित जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग पार कर इन इलाकों में जाना होगा। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और बुजुर्गों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। पार्षद ने कहा कि आरडीएसओ प्रशासन जनता की सुविधाओं की अनदेखी कर रहा है। आरोप लगाया कि कोई भी बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। न ही भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं होने को लेकर किसी प्रकार का कोई आश्वासन लोगों को दिया गया है। इससे और नाराजगी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें