फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिया को बदलकर लगाया आरसीसी बॉक्स

Wed, 08 Jan 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। वाराणसी-रायबरेली-लखनऊ रेलखंड पर अब पुराने ट्रैक पर भी ट्रेनें हाईस्पीड की रफ्तार से दौड़ेंगी। पुराने ट्रैक पर बनी अंग्रेजों के जमाने की पुलिया (स्टोन स्लैब ब्रिज) को बदलने के लिए मंगलवार को तीन घंटे ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के दौरान सुरक्षा व संरक्षा नियमों के तहत पुलिया के स्थान पर आरसीसी बॉक्स लगाया गया। इस दौरान दूसरे ट्रैक से कॉशन के सहारे ट्रेनाें का परिचालन हुआ।
विज्ञापन



दो वर्ष पहले अमेठी से अंतू के बीच रेलवे लाइन का दोहरीकरण कराया गया, जिस पर हाईस्पीड की ट्रेनें रफ्तार भर रही हैं। इसके बाद से ही लगातार पुराने ट्रैक को भी रेलवे सुदृढ़ बना रहा है, जिससे अब इस रूट पर हाईस्पीड ट्रेनें दोनों ट्रैकों पर रफ्तार भरेंगी। लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर उतरेटिया से अंतू तक पुराने ट्रैक के नीचे बनी 56 अंग्रेजों के जमाने की पुलिया को रेलवे हटाकर बॉक्स लगा रहा है।


मंगलवार को रेलवे कर्मचारी तीन घंटे का ब्लॉक लेकर क्राॅसिंग संख्या 96 सी व 97 सी के बीच ठेंगहा में बनी पुलिया को हटाने के लिए कई मशीनें लेकर पहुंचे। दो माह पहले ही आरसीसी ब्लॉक ट्रैक के समीप बना दिया गया था। कर्मचारियों ने पहले पुलिया के ऊपर पटरी को काटकर किनारे कर दिया, जिससे जेसीबी से पुरानी पुलिया को तोड़ा गया। बड़े दो प्रेशर स्लाइड जग से आरसीसी बॉक्स को खिसका कर ट्रैक पर लाया गया, जिसके बाद लाइन को दोबारा बॉक्स पर लगाकर आधुनिक तरीके से रेलवे पटरी को जोड़ा गया। इस दौरान किसी भी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें