फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: कई दुकानों में राशन खत्म, खोजने पर भी नहीं मिल रही ब्रेड

Sat, 28 Mar 2020 06:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ में लॉकडाउन से आवागमन के साधन बंद हुए तो दुकानों पर जरूरी सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है। जानकीपुरम क्षेत्र की कई दुकानों मैं राशन पूरी तरह से खत्म हो चुका है।
विज्ञापन


इससे दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। कुछ दुकानों में सामान है, लेकिन वह सीमित मात्रा में है। दुकानदारों का कहना है कि थोक की दुकान से सामान नहीं ला पा रहे हैं।

क्षेत्र में दूध तो मिल रहा है, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त कीमत चुकानी पड़ रही है। गलियों में सब्जी बेचने आ रहे  ठेले वाले मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। आलू 40 रुपये तथा टमाटर 60 रुपये तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन


लॉकडाउन से पहले इनकी कीमत 20 और 30 रुपये किलो थी। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि प्रशासन मंडी वालों पर सख्ती करें, तभी दाम पर कंट्रोल किया जा सकता है।
विज्ञापन

नवरात्र सामग्री भी खत्म

पुराने लखनऊ में राशन की कई दुकानों पर आटा सहित अन्य जरूरी सामान खत्म हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि वे थोक दुकानदारों से सामान नहीं ला पा रहे हैं। इसलिए ग्राहकों को उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं दूध आ रहा है। लेकिन दूधिया से भी पुलिस सख्ती कर रही है।

वहीं राजधानी में शुक्रवार से ब्रेड की भी समस्या हो गई। यह संकट लेबर और कच्चे माल के अभाव में उत्पन्न हुआ है। गोमती ब्रेड के मालिक एसपी बत्रा के मुताबिक ब्रेड बनाने के लिए मैदा सहित कई अन्य वस्तुओं की जरूरत पड़ती है.

लेकिन लॉकडाउन के कारण यह वस्तुएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसमें मैदा होने के बाद भी ब्रेड को खपत के सापेक्ष नहीं बन पा रहे हैं। वही कारखाने में काम करने वाले लेबर भी घर चले गए हैं। इससे प्रोडक्शन प्रभावित हुआ है। मांग की एक चौथाई ब्रेड ही बन पा रही है।

डालीगंज में खुदरा और थोक दुकानों में नवरात्र के दौरान बिकने वाले वस्तुओं साबूदाना, मिश्री, मेवा आदि का स्टॉक खत्म हो गया है। खुदरा एवं थोक कारोबारी संदीप ने बताया कि नवरात्र में साबूदाना,सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा, मिश्री, नारियल, कपूर, रिफाइंड, घी और तेल की खूब बिक्री होती है। डालीगंज की 30 दुकानों में इनका स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें