फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राशन वितरण की तारीख 25 अगस्त तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरण की तारीख 25 अगस्त तक बढ़ी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अगस्त माह के आवंटित खाद्यान्न के वितरण की तारीख अब 25 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों, संभागीय खाद्य नियंत्रकों और जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को अगस्त का राशन पहले पांच से 18 अगस्त तक वितरित किया जाना था। तीन अगस्त से 11 अगस्त तक कांवड़ यात्रा के कारण कुछ जिलों में खाद्यान्न वितरण प्रभावित होने को देखते हुए इसकी समयसीमा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब लाभार्थियों को 25 अगस्त तक राशन उपलब्ध कराया जाएगा। ई-पॉस मशीन के माध्यम से वितरण के साथ मोबाइल ओटीपी से राशन लेने की सुविधा भी 25 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए और वितरण में किसी तरह की लापरवाही न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें