फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खराब चावल मिलने से राशन वितरण प्रभावित

विज्ञापन
कोटेदारों को मिला चावल।
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब क्षेत्र में राशन की दो दुकानों पर खराब चावल मिलने से वितरण प्रभावित हो रहा है। कोटेदारों का आरोप है कि चावल में धान की भूसी, धान और कनकी मिली हुई है। शिकायत के बावजूद ठेकेदार ने चावल नहीं बदला। इससे कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय पाल सिंह के मुताबिक, चांदपुर रखारीपुर ग्राम पंचायत के कोटेदार राजकुमार को 45 बोरी चावल खराब मिला है। पृथ्वीनगर के कोटेदार सुरेश कुमार को भी खराब चावल की आपूर्ति की गई है। दोनों कोटेदारों का कहना है कि ठेकेदार से कई बार चावल बदलने का अनुरोध किया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उनका दावा है कि संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी है।
कोटेदारों ने खराब चावल बदलवाकर राशन वितरण शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वितरण की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है। ऐसे में समय पर चावल नहीं बदला गया तो राशन कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। ठेकेदार के खिलाफ आरोप सही साबित हुए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें