फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नहीं बन रहा राशन कार्ड, भटक रही महिला

Sun, 05 Jan 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जमुनहा तहसील में पीड़ितों की फरियाद सुनते डीएम।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में शनिवार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें आए कुल 127 मामलों के मुकाबले 13 मामलों को मौके पर निस्तारित किया गया। शेष मामलों को निस्तारित करने के लिए पुलिस व राजस्व टीमों को निर्देशित किया गया है। वहीं मामलों में अधिकतर कब्जे को लेकर शिकायत आई। वहीं एक महिला ने राशन कार्ड न बन पाने पर गुहार लगाई।
विज्ञापन

जमुनहा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने की। इस दौरान यहां 44 मामले आए। इनमें से पांच मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। इसी तरह से भिनगा में 32 के मुकाबले तीन व इकौना में 51 मामलों के मुकाबले पांच मामलों का निस्तारण किया गया।बाक्स में

भूमि पर हो गया कब्जा
जमुनहा के ग्राम शिकारी चौड़ा निवासी रामसुमिरन ने समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसके पट्टे की भूमि का राजस्व कर्मियों ने चिह्नांकन कराया था। इस पर वह मकान बनवा रहा था। शनिवार सुबह आरोपियों ने उसकी भूमि पर कब्जा कर अभद्रता करते हुए सीमा चिह्न भी उखाड़ दिया है।
विज्ञापन


कई बार हुई शिकायत, कार्रवाई नहीं
जमुनहा बाजार निवासी गोमती ने शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम बांसगढी निवासी कुछ लोगों ने उसकी भूमि गाटा संख्या 292 के रकबा 0.810 हेक्टेयर पर कब्जा कर लिया है। इसके लिए कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित ने आरोपियों को कार्रवाई कर भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग किया है।

चक्कर लगाते-लगाते छूटा पसीना
भिनगा क्षेत्र के ग्राम मदरहवा निवासी परमीना ने शिकायती पत्र देकर राशन कार्ड बनवाने की मांग कीहै। उसने कहा है कि वह उसने राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बार संबंधित विभाग में शिकायती पत्र दिया, लेकिन अब तक उसका राशन कार्ड नहीं बन सका है।

दुकान पर हो गया कब्जा
इकौना के ग्राम कटरा निवासी दिलीप कुमार ने शिकायती पत्र में कहा है कि विपक्षियों ने उसकी दुकान पर कब्जा कर लिया है। साथ ही उसके दुकान का सामान निकालकर बाहर फेंक दिया है। इस संबंध में थाने में मामला भी दर्ज कराया गया है लेकिन आरोपी दुकान से कब्जा नहीं हटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें