फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों को चीरकर जिंदगी बचाने वाले 37 जांबाजों को सम्मान, दिया गया राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक

Sat, 23 Jun 2018 01:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इन्हें किया गया सम्मानित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लपटों को चीरकर लोगों की जान बचाने वाले अग्निशमन विभाग के 37 जांबाजों को शुक्रवार सुबह हजरतगंज स्थित फायर स्टेशन में राष्ट्रपति के अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक अग्निशमन प्रवीण कुमार ने दो गैलेंट्री पदक, आठ विशिष्ट और 27 सराहनीय सेवा पदक पाने वाले जवानों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक ने कहा कि अग्निशमन विभाग निस्वार्थ काम करता है। विभाग के अधिकारी और जवान अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर लोगों की रक्षा करते हैं। उन्होंने जांबाजों के काम की सराहना करते हुए अन्य लोगों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर पीएसी जवानों ने पुलिस महानिदेशक को सलामी दी।

कार्यक्रम में अग्निशमन सेवा के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. एन रविंदर, संयुक्त निदेशक जेके सिंह व अरविंद कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभय भान पांडेय समेत शहर के सभी फायर स्टेशन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन


इन्हें मिला गैलेंट्री पदक
ज्ञान प्रकाश शर्मा, अग्निशमन अधिकारी, नोएडा
संजीव कुमार, फायरमैन, मेरठ

इन्हें मिला विशिष्ट सेवा पदक
हरवीर सिंह मलिक, उपनिदेशक तकनीकी सेवाएं, कानपुर नगर
वीरेंद्र प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त अग्निशमन अधिकारी, कानपुर नगर
महावीर सिंह, सेवानिवृत्त अग्निशमन अधिकारी, झांसी
विशंभर नाथ सिंह, सेवानिवृत्त लीडिंग फायरमैन, लखनऊ
मामचंद्र बड़गूजर, अग्निशमन अधिकारी, गौतमबुद्धनगर
मुशीर आलम, लीडिंग फायरमैन, फैजाबाद
नंदकिशोर, चालक, लखनऊ
बृजेंद्र सिंह, चालक, इटावा

विज्ञापन

सराहनीय सेवाओं के लिए ये हुए सम्मानित

- फोटो : amar ujala
रामसनेही, उपनिदेशक तकनीकी सेवाएं, आगरा
पीपी अवस्थी, उपनिदेशक तकनीकी सेवाएं, कानपुर
विपुल कुमार सिंह, फायरमैन, इलाहाबाद
सूर्यनाथ प्रसाद, सेवानिवृत्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गोरखपुर
चंद्रशेखर शर्मा, सेवानिवृत्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मिर्जापुर
जनेश्वर प्रसाद राठौर, सेवानिवृत्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मुजफ्फरनगर
सत्यपाल सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी, रामपुर
बृजेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी, बांदा
महेंद्र पाल सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी, फिरोजाबाद
सत्यपाल सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी, रामपुर
इफ्तिखार अहमद, सेवानिवृत्त लीडिंग फायरमैन, लखनऊ
रामायण प्रसाद मिश्रा, सेवानिवृत्त लीडिंग फायरमैन, रायबरेली
विपुल कुमार सिंह, फायरमैन, इलाहाबाद
आरके पांडेय, उपनिदेशक तकनीकी सेवाएं, इलाहाबाद
वीके सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मुरादाबाद
विशंभर प्रसाद, अग्निशमन अधिकारी, रायबरेली
प्रहलाद सिंह, लीडिंग फायरमैन, आगरा
धर्मचंद्र, लीडिंग फायरमैन, देवरिया
रामगोपाल शुक्ला, लीडिंग फायरमैन, फैजाबाद
रमापति तिवारी, लीडिंग फायरमैन, रायबरेली
सुशील कुमार यादव, लीडिंग फायरमैन, भदोही
जयशंकर सक्सेना, लीडिंग फायरमैन, उन्नाव
जितेंद्र प्रसाद पांडेय, लीडिंग फायरमैन, रायबरेली
राजाबक्श सिंह, लीडिंग फायरमैन, फैजाबाद
हरि सिंह यादव, लीडिंग फायरमैन, फिरोजाबाद
बलबीर सिंह यादव, फायरमैन, फतेहपुर
ध्रुव नारायण दुबे, चालक, फैजाबाद
रवींद्र सिंह, चालक, आजमगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें