फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके रेप में जेल गया उसी के घर में पकड़ा गया कालिया

Fri, 18 Dec 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से भागे हरदोई के अतरौली निवासी कल्लू वर्मा उर्फ कालिया को बुधवार रात ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि कालिया को पुलिस ने उसी किशोरी के घर से दबोचा, जिसके रेप के आरोप में वह जेल में बंद था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर कोर्ट में पेश कर उसे वापस जेल भेज दिया गया। यहां कालिया को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।

एसओ समर बहादुर यादव ने बताया कि बुधवार रात जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा ने बालागंज चौराहा पर उनसे मुलाकात कर कालिया के बारे में सुराग मिलने की जानकारी दी थी।

उन्होंने बताया कि कालिया बालागंज रेलवे कॉलोनी के पास झोपड़पट्टी में आने वाला है। हुसैनाबाद चौकी इंचार्ज को जेल अफसरों के साथ झोपड़पट्टी भेजा गया, जहां सुरागरसी में पता चला कि कालिया कुछ देर बाद आने वाला है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज और जेल प्रशासन की टीम ने झोपड़पट्टी की घेराबंदी कर ली। रात करीब दस बजे कालिया एक घर पर जाते हुए दिखा। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

आंधी-पानी का लाभ उठाकर भागा था जेल से

अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि कालिया झोपड़पट्टी में रहने वाली छत्तीसगढ़ के मजदूर परिवार की उसी किशोरी के घर जा रहा था, जिसके रेप के आरोप में ठाकुरगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

कालिया जेल के सर्किल नंबर दो के सात नंबर हाता स्थित बैरक संख्या 47 में बंद था। बीती एक दिसंबर की शाम आंधी-पानी का लाभ उठाकर वह जेल से भाग निकला था। जेल प्रशासन ने गोसाईंगंज थाना में उसकी फरारी की एफआईआर दर्ज कराई थी।

दीवार फांदकर ही भागा था
पूछताछ में कालिया ने बताया कि वह जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर ही भागा था। उसने बताया कि आंधी-पानी के चलते जेल के भीतर सारी व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गईं थीं। कैदी व बंदी रक्षक इधर-उधर हो गए तो वह सर्किल से बाहर गैलरी में आ गया।

यहां 22 फीट ऊंची मुख्य दीवार की मरम्मत के चलते बांस और बल्लियों का पाड़ा बंधा था। इसी बांस-बल्ली के पाडे़ के सहारे वह दीवार पर चढ़ गया और दूसरी तरफ छलांग लगा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें