ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि
लखनऊ। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट (एनआईपीएम) उत्तर प्रदेश चैप्टर की वार्षिक आम बैठक का आयोजन रविवार को लखनऊ के एक होटल में किया गया। इसमें मानव संसाधन क्षेत्र के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने कर्मचारियों के समग्र विकास और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव पर गहन चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि संस्थानों में एआई आधारित चैटबॉट्स का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि एआई मानव संसाधन की भावनात्मक बुद्धिमत्ता, सहानुभूति और मानवीय संवेदनाओं का स्थान नहीं ले सकता। इस अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय आशीष कुमार, एनआईपीएम उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र कुमार गुप्ता और मानद सचिव डॉ. विष्णु पी. सिंह आदि उपस्थित रहे।