गोमतीनगर सि्थत आईआईएम भवन में रविवार को निहारिका फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तीकरण पर मंथन कार्
लखनऊ। गोमतीनगर सि्थत आईआईएम भवन में रविवार को निहारिका फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तीकरण पर मंथन कार्यक्रम हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया और अपने-अपने विचार रखे। विशेषज्ञों ने कहा कि आज के दौर में जितना आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना जरूरी है उससे अधिक भावनात्मक रूप से आत्मनिर्भर होना जरूरी है। अगर भावनात्मक रूप से आत्मनिर्भर नहीं होंगे तो जिंदगी में कभी खुश नहीं रह सकते हैं। महिला अपराध डीसीपी ममता रानी, प्रो. रूपरेखा वर्मा, एसीपी शाहिदा नसरीन, पूर्व डीआईजी किरण यादव आदि वक्ताओं ने महिला सशक्तीकरण पर चर्चा की। इस अवसर पर अभिनेता एवं पद्मश्री अनिल रस्तोगी, फाउंडेशन की अध्यक्ष निहारिका सिंह, मिस उत्तर प्रदेश तान्या वर्मा, डॉ. दिव्या अरोड़ा, डॉ. नेहा नेगी डॉ. सुधा रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।