फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी से किया दुष्कर्म, बेटे से कराई शादी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2024 04:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एक शर्बत विक्रेता ने किशोरी से दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई तो खुद को बचाने के लिए उसने उसकी शादी अपने बेटे से करा दी।
विज्ञापन

किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसने किशोरी को मारपीट कर भगा दिया। वजीरगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि 16 साल की किशोरी के पड़ोसी के घर नाका निवासी शर्बत विक्रेता पूरन कश्यप का आना-जाना था। आरोप है कि वर्ष 2023 में पूरन ने किशोरी से उसके घर में दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई तो परिजनों ने पूरन से बातचीत की।
खुद को फंसता देख उसने उसकी शादी अपने बेटे से करा दी। इसके बाद किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता का आरोप है कि एक माह पहले पूरन ने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। पुलिस ने बुधवार को निशातगंज पुल के पास से आरोपी पूरन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता पर दबाव बनाकर कराई शादी

नाका के राजेंद्रनगर निवासी आरोपी पूरन की हरकत का पता जब किशोरी के पिता को हुआ तो उन्होंने विरोध किया। इस पर उसने अपने बेटे से शादी कराने की बात कही। दबाव बनाकर किशोरी की शादी मरी माता मंदिर में बेटे से करा दी। किशोरी राजेंद्रनगर स्थित ससुराल में रहने लगी। कुछ दिनों के बाद पूरन किशोरी को प्रताड़ित करने लगा और घर से निकाल दिया। किशोरी की मां की मौत हो चुकी है और पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें