सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मंगलवार दोपहर घर से अकेले दवा लेने जा रही दलित महिला से सात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट की और पीड़िता का मोबाइल छीन ले गए। रात को महिला शिकायत लेकर थाने गई। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी, पर हाथ नहीं लगे।