फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छेड़खानी का केस वापस लो वर्ना दोस्तों के साथ रेप करके तेजाब डाल दूंगा'

Thu, 18 May 2017 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
लखनऊ के कैसरबाग इलाके में छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के केस में जमानत पर छूटे शोहदे के भाई ने एक डिग्री कॉलेज की छात्रा को सरेराह रोका। समझौते का दबाव बनाते हुए कहा कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो दोस्तों संग मिलकर दुष्कर्म करके तेजाब डाल दूंगा।
विज्ञापन

 
दुस्साहस से बुरी तरह घबराई छात्रा रोते हुए घर पहुंची। उसकी आपबीती सुन मां भी घबरा गई। दो दिन थाने के चक्कर काटे। सुनवाई न होने पर एसएसपी को अर्जी भेजी। दो हफ्ते बाद एसएसपी के आदेश पर सोमवार को केस दर्ज हुआ है। 

पुलिस के मुताबिक, एक नाबालिग छात्रा दो मई की दोपहर कॉलेज से लौटने पर आनंद सिनेमा चौराहा से पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी। रास्ते में नजरबाग निवासी शादाब मोहम्मद खान के भाई अरशी खान ने ओडियन सिनेमा के पास रोका। 
विज्ञापन


बोला कि पिछले साल दर्ज कराया छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा वापस लो, वरना मैं अपने दोस्तों संग रेप करके तेजाब डाल दूंगा। तुम मेरे तमाम दोस्तों को जानती तक नहीं हो। धमकी से बुरी तरह घबराई छात्रा रोते हुए घर पहुंची। 

गली में ट्रांसफार्मर को लेकर शुरू हुई रंजिश 

डेमो पिक
मां को आपबीती सुनाई। मां का कहना है कि उसने 2 व 3 मई को कैसरबाग कोतवाली के चक्कर काटे। पुलिस वालों ने अधिकारी के तबादले की बात कहकर टरका दिया। महिला ने एसएसपी को अर्जी भेजी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने शादाब मोहम्मद खान व अरशी खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

छात्रा की मां का कहना है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह दो बेटियों के साथ रहती है। इलाके में दबंगई करने वाले शादाब मोहम्मद खान उर्फ सेजी ने साल भर पहले गली में उसके घर के सामने ट्रांसफार्मर लगवा दिया था। 

इस पर उसने जनसूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी। इसकी भनक लगने पर शादाब ने दोस्तों की मदद से डराना धमकाना शुरू किया। इसके बाद उसकी नाबालिग बेटी के पीछे पड़ गया। 
विज्ञापन

दहशत में कॉलेज नहीं जा रही छात्रा 

डेमो प‌िक
उसे बुरी नीयत से घूरने व छेड़खानी करने लगा। बात बर्दाश्त से बाहर होने पर उसने 12 मई 16 को एसएसपी से शिकायत की। अगले दिन कैसरबाग कोतवाली में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने शादाब को गिरफ्तार किया और चार्जशीट लगा दी थी। जमानत पर छूटने के बाद से शादाब व उसके भाई ने केस वापस लेने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। 

महिला ने बताया कि गैंगरेप व तेजाब डालने की धमकी से उसकी बेटी बुरी तरह सहमी है। कॉलेज जाने के नाम पर रोने लगती है। घर में कोई पुरुष न होने की वजह से उसे अकेले ही कॉलेज आना-जाना होता है। महिला ने एसएसपी से शादाब व अरशी के खिलाफ कार्रवाई के साथ अपनी व दोनों बेटियों की सुरक्षा की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें