मलिहाबाद। आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर 17 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शनिवार को रहीमाबाद थाने में केस दर्ज कराया है। छात्रा और आरोपी युवक अलग-अलग समुदाय के हैं।
किशोरी के अनुसार, माहभर पहले वह नित्यक्रिया के लिए गई थी। इस दौरान गांव के युवक ने चुपके से उसका फोटो खींच लिया और ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया।
आरोपी ने पीड़ित की आपत्तिजनक फोटो गांव में ही रहने वाले एक दोस्त को दे दी। उसने भी धमकाते हुए उसके साथ गलत काम किया। करीब एक माह तक किशोरी का शोषण करने के बाद आरोपियों ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।
शनिवार को किशोरी परिजनों के साथ रहीमाबाद थाने पहुंची और शाहरुख व मोनिस के खिलाफ केस दर्ज कराया। एसओ रहीमाबाद अनुभव सिंह से बताया कि दोनों आरोपी मुंबई में हैं। गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी जाएगी।
पड़ोसी युवती को भी साथ लाने का बनाते थे दबाव
किशोरी के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी उनकी बेटी पर परिजनों को नींद की गोली देकर घर में आकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। यही नहीं, पड़ोस की युवती को भी अपने साथ लाने की बात कहते थे।