फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार सवारों ने रोडवेज बस चालक व परिचालक को पीटा

Sun, 23 Jun 2024 08:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। ओवरटेकिंग को लेकर शनिवार रात कार सवार लोगों ने रोडवेज बस चालक व परिचालक की पिटाई कर दी। आरोप है कि परिचालक से 12 हजार रुपये छीन ले गए।
विज्ञापन


श्रावस्ती के इकौना के सोनपुर निवासी चालक भोला प्रसाद गिरी कानपुर किदवई नगर डिपो की बस चलाते हैं। शनिवार को वह कानपुर से सवारियां लेकर बहराइच के रुपईडीहा जा रहे थे।
सरोजनीनगर में स्कूटर इंडिया चौराहे के पास रात 9:30 बजे ओवरटेक को लेकर कार सवार और रोडवेज बस चालक से कहा सुनी हो गई।
दबंगों ने बस के सामने कार लगाकर चालक भोला प्रसाद को ड्राइविंग सीट से नीचे खींचकर जमकर पीटा। परिचालक कानपुर निवासी आदित्य मिश्रा ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कार सवार दबंग परिचालक से 12 हजार रुपये भी छीन ले गए। परिचालक आदित्य मिश्रा ने सरोजनीनगर थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरी ने बताया ओवरटेक को लेकर दोनों पक्षों पर मारपीट हुई थी, लूट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें