फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

Fri, 27 Dec 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एक खाद विक्रेता द्वारा पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार की तहरीर पर पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि सलोन-ऊंचाहार मार्ग स्थित एक तिराहा पर आरोपी की खाद की दुकान है। बीती 21 दिसंबर को दुकान चलो वाले युवक ने पांच वर्षीय पुत्री को मोबाइल पर वीडियो दिखाने के बहाने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रोती बिलखती बेटी घर आई तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद युवक दुकान बंद कर मौके से भाग निकला।

कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पूरे महावीर मजरे गंगेहरा गुलालगंज निवासी आरोपी मुकेश यादव के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें