फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर के अंदर घुसकर कक्षा आठ की छात्रा के साथ दुष्कर्म

Fri, 05 Jan 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम घर के अंदर घुसकर कक्षा आठ की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। यही नहीं विरोध करने पर युवक ने उसे जानमाल की धमकी दी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। देर रात पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी शाम को घर पर अकेली थी। उसके पिता किसी काम से घर से बाहर गए थे, जबकि मां खेतों में बकरी चराने गई थी। इसी बीच गांव का एक युवक लड़की को अकेला पाकर उसके घर में घुस गया। जबरन युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोरगुल मचाने पर आरोपी भाग निकला। देर शाम परिजन घर पहुंचा तो बेटी ने घटना की जानकारी माता-पिता को दी। रात में पिता थाने पहुंचा और बेटी के साथ दुष्कर्म की तहरीर दी। पीड़िता क्षेत्र के ही एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह भदौरिया ने प्रकरण की जांच की। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले प्रकाश लोधी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें