फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU महिलाओं के लिए बन रहा है डरावनी जगह, फिर रेप की कोशिश, धुना गया युवक

Wed, 11 Oct 2017 08:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केजीएमयू में मंगलवार देर रात डेंटल फैकल्टी पास महिला मरीज से दरिंदे ने रेप की कोशिश की। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। महिला की चीख पुकार सुनकर तीमारदारों ने दरिंदे को दबोचकर उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर आई पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर टांडा की रहने वाली (काल्पनिक नाम) रजिया (25) करीब छह साल पहले स्टोव पर खाना बनाते वक्त झुलस गई थी। उसका केजीएमयू से उपचार चल रहा था। झुलसे पैर में संक्रमण होने की वजह से रविवार को वह अकेले लखनऊ आई थी। जांच होने बाद बुधवार को उसे डॉक्टर को दिखाना था। वह केजीएमयू गेट नंबर दो पास फुटपाथ पर अपनी सहेली तीमारदार संग मंगलवार को लेटी थी। देर रात हरदोई अतरौली का रहने वाला प्रदीप शुक्ला महिला मरीज के बगल में आकर लेट गया।

महिला को दबोचकर उससे रेप की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो आस पास सो रहे दूसरे तीमारदारों ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने बताया हत्थे चढ़ा आरोपी प्रदीप भी अपनी बीमारी का इलाज कराने आया था। उसके बाएं पैर में फाइलेरिया है।
विज्ञापन


दो दिन पहले महिला तीमारदार से किया था छेड़छाड़
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने दो दिन पहले उसकी सहेली संग भी छेड़छाड़ की थी। शोर मचाने पर वह भाग निकला था। पीड़िता ने पुलिस को बताया आरोपी प्रदीप देर रात गेट नंबर दो पास आकर काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा। इसके बाद उसकी आंख लग गई। इसी बीच वह पास लेटकर अपनी हवस का शिकार बनाना चाह रहा था।
विज्ञापन

केजीएमयू प्रशासन ने झाड़ा पलड़ा, बोले परिसर में नहीं हुई घटना

केजीएमयू परिसर में महिला मरीज संग हुई घटना बाद भी अफसरों को इसकी भनक तक नहीं थी। बुधवार दोपहर पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची तो अधिकारियों को पता लगा। अफसर अपनी गर्दन बचाने में जुटे रहे। अधिकारियों ने घटना से पल्ला झाड़ते हुए संस्थान की मरीज न होने की बात कही। कुलानुशासक प्रो. आरएस कुशवाहा ने सफाई दी कि घटना से केजीएमयू का कोई संबंध नहीं है।

यह पहले हुई घटनाएं
- एक जून 2017 को शताब्दी में हरदोई से आई महिला तीमारदार से लिफ्ट मैन समेत तीन लोगों ने गैंगरेप किया।
- 10 जून 2017 को प्लास्टिक सर्जरी विभाग में युवती से कैंटीन संचालक ने रेप किया।
- 11 अगस्त 2017 को बाल रोग विभाग में महिला तीमारदार से छेड़छाड़।
- 9 अक्टूबर 2017 गेट नंबर दो पास महिला तीमारदार से छेड़छाड़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें