फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुष्कर्म का आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

Thu, 25 Jun 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश चंद्रमोहन मिश्रा ने शुभम यादव को नाबालिग लड़की को ले जाने और दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोप साबित नहीं कर पाया। अभियोजन की ओर से पेश गवाह भी आरोप सिद्ध करने में सक्षम नहीं थे।
विज्ञापन

वादी ने 16 अप्रैल 2017 को पारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें 15 अप्रैल की शाम से 16 साल की बेटी के गायब होने की बात थी। रिपोर्ट में आदित्य गुप्ता पर शंका जताई गई थी। पुलिस ने आदित्य को निर्दोष करार देकर शुभम यादव के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़िता ने बताया कि वह शुभम से प्यार करती थी। बालिग होने पर उसने शुभम से अपनी मर्जी से विवाह कर लिया था। अब उनके दो बच्चे भी हैं। पीड़िता ने बताया की वादी ने शक के आधार पर आदित्य का नाम रिपोर्ट में दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें