लखनऊ। रामू पांडेय और मितुशी गंगवार ने गांधी जयंती पर आयोजित पांच किमी. की पुरुष व तीन किमी. की महिला वर्ग की दौड़ जीत ली है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर आयोजित दौड़ को लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा व लखनऊ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के महानिदेशक कुमार विनीत (आईएएस) ने पुरस्कार दिए। पुरुष वर्ग में चंद्र मोहन उपविजेता रहे। सक्षम कनौजिया को तीसरा स्थान मिला। शुभम यादव, अनूप पटेल व दिव्यांश सिंह को क्रमश: चौथा, पांचवां व छठां स्थान मिला। महिला वर्ग में ममता सोनकर दूसरे व मोहिनी तीसरे स्थान पर रहीं। अर्पिता, अंशिका यादव व चिंकी क्रमश: चौथे, पांचवें व छठें स्थान पर आईं।