ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी aksmebajar.com के खिलाफ मड़ियांव थाने में दर्ज मुकदमे अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा कि वह शॉपिंग पोर्टल का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए वह सुरक्षित हैं।
मड़ियांव थाने में हाईकोर्ट के वकील रजत बंसल द्वारा तीन दिन पहले aksmebajar.com के निदेशक संजीव गुप्ता, आनंद सोनभद्र, पीयूष पंकज, किरन कुमार श्रीनिवास मूर्ति, कंपनी की अधिकारी पूजा गोयल के साथ अभिनेता रणबीर कपूर व फरहान अख्तर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रणबीर कपूर का कहना है कि एफआईआर की भनक लगने पर उन्होंने अपने स्तर से तहकीकात कराई। वह शॉपिंग पोर्टल का हिस्सा नहीं हैं। रजत बंसल द्वारा लगाए गए जालसाजी के आरोप से उनका कोई वास्ता नहीं। इसलिए वह सुरक्षित हैं।