फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धनुष यज्ञ में दिखा राम का प्रताप और सीता का संयम

विज्ञापन
राम कथा के बेहद रोचक प्रसंग धनुष यज्ञ का मंचन शुक्रवार शाम गोमतीनगर के संत गाडगे प्रेक्षागृह मे
विज्ञापन
लखनऊ। राम कथा के बेहद रोचक प्रसंग धनुष यज्ञ का मंचन शुक्रवार शाम गोमतीनगर के संत गाडगे प्रेक्षागृह में बेहद अलग अंदाज में किया गया। इसमें दास्तानगोई का अंदाज था तो वहीं कथा प्रस्तुति और अभिनय का संगम भी। इसे लिखा कवयित्री विनीता मिश्रा ने और निर्देशन किया शुभम तिवारी ने।
विज्ञापन

मंचन के दौरान भगवान शिव के धनुष को श्रीराम ने भंग किया तो परशुराम और लक्ष्मण के बीच संवाद की शैली ने दर्शकों से खूब तालियां बजवाईं। मंचन के दौरान रामचरित मानस की चौपाइयां और दोहों को भी पिरोया गया। मंचन में श्रीराम चरित भवन (ह्यूस्टन यूएसए) और राम कुटुंब का भी विशेष सहयोग रहा। मंच पर विनीता मिश्रा और पल्लवी राज ने प्रभावी अभिनय की छाप छोड़ी। संगीत आशा श्रीवास्तव और भक्ति शुक्ला का रहा। तबले पर सोहम मिश्रा ने संगत दी।

राम कथा के बेहद रोचक प्रसंग धनुष यज्ञ का मंचन शुक्रवार शाम गोमतीनगर के संत गाडगे प्रेक्षागृह मे

राम कथा के बेहद रोचक प्रसंग धनुष यज्ञ का मंचन शुक्रवार शाम गोमतीनगर के संत गाडगे प्रेक्षागृह मे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें