जिला स्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी
लखनऊ। गोमती नगर के विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में हुई जिला स्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिव्यांशु, आरव, अविका और आराध्या फाइनल में जगह बनाई। अंडर-11 आयु वर्ग में शनिवार को दिव्यांशु ने सेमीफाइनल में अभिराज को 30-09 से पराजित किया। आरव ने सेमीफाइनल मुकाबले में उमेर अली को 30-17 से हरा दिया।
बालिका वर्ग में अविका और आराध्या ने फाइनल में जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल में अविका ने अभिज्ञा को 30-14 और दूसरे सेमीफाइनल में आराध्या ने ताकक्षवी को 30-0 से पराजित किया। अंडर - 15 बालक वर्ग में दिव्यांशु, ऋषभ शुक्ला, वीरेंद्र, रोहित यादव और प्रांजल गुप्ता ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।