रामपुर में मार्च 2020 से अगस्त 2021 पुलिस कप्तान रहे आईपीएस अधिकारी शगुन गौतम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने रामपुर में फर्जी एनकाउंटर मामले की जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। इसमें शगुन गौतम समेत 11 पुलिसकर्मियों को दोषी माना गया है। अब शासन स्तर पर रिपोर्ट के अध्ययन के बाद गौतम पर कार्रवाई तय की जाएगी।
वर्तमान में शगुन गौतम विजिलेंस में एसपी के पद पर तैनात हैं। गौरतलब है कि रामपुर के शराब व्यवसायी संजीव गुप्ता ने आरोप लगाया था कि उन्हें घर से उठाकर एसपी कार्यालय ले जाया गया, जहां उनसे 10 लाख रुपये की वसूली की गई। ये पैसे उन्होंने घर से मंगवाकर दिए थे।