फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खरीदने के मामले में मंदिर ट्रस्ट को बदनाम कर रहे हैं आप सांसद संजय सिंह

विज्ञापन
29-अयोध्या-पत्रकारों से वार्ता करते आप यूथ ब्रिगेड के प्रदेश प्रवक्ता व भाजपा नेता - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। आम आदमी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के प्रदेश प्रवक्ता रत्नेश मिश्रा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के समर्थन में उतर आए हैं। शनिवार को अयोध्या में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने अपने ही पार्टी के सांसद संजय सिंह पर निशाना साधते हुए उनको राम द्रोही बताया। कहा कि संजय सिंह झूठे व राम विरोधी नेता है। जमीन खरीदने के मामले में मंदिर ट्रस्ट को बदनाम कर रहे हैं। कहा कि गोंडा जनपद के निवासी होने के नाते मुझे दिल्ली से भेजकर अयोध्या में संतों को बीजेपी और ट्रस्ट के विरुद्ध तैयार करने को बोला गया। उधर, पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी ने कहा कि रत्नेश मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तीन फरवरी को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।
विज्ञापन

शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान रत्नेश मिश्रा ने कहा कि अयोध्या पहुंचकर मुझे लगा संजय सिंह पाप कर रहे हैं। ट्रस्ट से जमीन खरीदने संबंधी हर एक पहलुओं पर ध्यान देकर हर एक से चर्चा की। ट्रस्ट के कामों में राजनीति चमकाने को लेकर संजय सिंह का ओछा बयान आस्था पर प्रहार है। मेरे खुद के पिता रमेश चंद्र मिश्र का निधन कारसेवा के दौरान हुआ था। शायद मुझसे अधिक आम आदमी पार्टी में किसी ने भी राम मंदिर के लिए कुर्बानी दी होगी। संजय सिंह तो पार्टी का फंड खाते हैं। फंड खाने वाले राम मंदिर पर सवाल उठाते है। उनके द्वारा राम मंदिर पर सवाल उठाने से आहत हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें