फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रामलीला उत्सव में शामिल हुईं महापौर, प्रभु राम के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रामलीला उत्सव में शामिल हुईं महापौर, प्रभु राम के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश
विज्ञापन


लखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित पर्वतीय महापरिषद भवन में आयोजित ‘श्री रामलीला उत्सव-2026’ के दूसरे दिन लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। इस दौरान उन्होंने मंचित हो रही प्रभु श्रीराम की पावन लीलाओं का दर्शन किया और समाज को भगवान राम के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

सभा को संबोधित करते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक मंचन नहीं, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था और उच्च नैतिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का चरित्र हर युग में प्रासंगिक है, जो हमें त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अवसर पर पर्वतीय महापरिषद के मुख्य संरक्षक टी.एस. मनराल, संरक्षक प्रो. आर.सी. पन्त, के.एन. चंदोला, गणेश चन्द्र जोशी, महेन्द्र सिंह रावत, जी.सी. कोठारी, एन.के. उपाध्याय, कमल सिंह नेगी, संयोजक गोविन्द सिंह बोरा, अध्यक्ष ख्याली सिंह कड़ाकोटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र उपाध्याय तथा महासचिव पुष्कर सिंह नयाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें