नगर पंचायत इटौंजा में रतनेश्वर महादेव रामलीला समिति व अमानीगंज कस्बे में बराहजी रामलीला समिति की रामलीला में सोमवार को भरत मिलाप का मंचन होगा।
इस मौके पर दोनों जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। वहीं, बीकेटी के रैंथा गांव में सोमवार को रामलीला मेले का आयोजन किया जाएगा।
यहां 1964 से लगातार एक दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक प्रधान रामपाल यादव ने बताया कि रामलीला मेले में रावण के 40 फुट के पुतले का दहन किया जाएगा।
वहीं, शनिवार को बीकेटी के गांव कठवारा में दो दिवसीय रामलीला मेले में रावण वध किया गया। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।