फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा: संघ करेगा देश भर में कार्यक्रम, राम मंदिर-धारा 370 जैसे मुद्दों पर टटोलेगा जनता की नब्ज

Wed, 01 Nov 2023 07:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला का प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद मंदिर दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को हो जाएगा। लेकिन भव्य राम मंदिर का निर्माण संघ के शताब्दी वर्ष में पूर्ण होगा। राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने पर भी संघ देश भर में भव्य आयोजन करेगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से संघ राम मंदिर के मुद्दे को लेकर किसी ना किसी रूप में जनता के बीच रहेगा।

विज्ञापन


अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला का प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद मंदिर दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। लेकिन मंदिर के जिस भव्य स्वरूप का नक्शा तैयार हुआ है वह पूरा होने में करीब डेढ़ से दो वर्ष का समय लगेगा। संघ सूत्रों के मुताबिक 2024 की विजयाशमी से 2025 की विजयदशमी तक संघ का शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। शताब्दी वर्ष में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम कारिडोर निर्माण, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति सहित अन्य मुद्दे पूरे होने को जनता के बीच लेकर जाएगा। इनके अतिरिक्त भी सामाजिक समरसता, संघ की शाखाओं का विस्तार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को धार देगा। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि 2025 की विजयदशमी तक अयोध्या में राम मंदिर का भव्य स्वरूप तैयार होगा। उसे भी संघ देशभर में भव्य कार्यक्रम के रूप में पेश करेगा।

एक हजार पूर्णकालिक विस्तारक आएंगे
संघ के पदाधिकारी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उसके बाद आने वाले राम भक्तों की व्यवस्थाओं के लिए एक हजार पूर्णकालिक विस्तार दो महीने के लिए देशभर से आएंगे। विस्तारक मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन से लेकर आवास, परिवहन, चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्थाओं में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


लखनऊ से वाराणसी और गोरखपुर स्टेशनों तक रहेगी व्यवस्था
संघ के पदाधिकारी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। चूंकि सभी ट्रेनें अयोध्या तक या अयोध्या होकर संचालित नहीं होती हैं इसलिए अयोध्या के निकटतम बड़े स्टेशन लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, अमेठी, जौनपुर, वाराणसी, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, गोंडा से गोरखपुर स्टेशनों तक श्रद्धालुओं की सहायता के लिए शिविर लगाए जाएंगे। इन स्टेशनों से अयोध्या के लिए बसों का भी संचालन किया जाएगा।

बड़े अन्न क्षेत्र संचालित किए जाएंगे
अयोध्या में श्रद्धुालओं को निशुल्क भोजन के लिए बड़े बड़े अन्न क्षेत्र संचालित किए जाएंगे। प्रत्येक अन्न क्षेत्र में प्रतिदिन 30 से 40 हजार लोगों का भोजन तैयार होगा। इसके लिए भोजन बनाने वाली अत्याधुनिक मशीनों से युक्त रसोई घर भी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन












 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें