फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रामकी ने पार्किंग स्टेशन को बना दिया कूड़ाघर, हंगामा

विज्ञापन
हंगामा करते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। रामकी कंपनी (लखनऊ स्वच्छता अभियान) की लापरवाही और मनमानी से रविवार को देवा रोड स्थित द वुड्स अपार्टमेंट के पास हंगामा हो गया। अपार्टमेंट से कुछ दूरी पर कंपनी की गाड़ियों के लिए पार्किंग और कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाया गया है, लेकिन यहां कूड़ा डंप होने लगा, जिससे इलाके में बदबू फैल रही है। रविवार को लोगों ने इसका विरोध किया और स्टेशन के गेट पर अपना ताला लगाकर गाड़ियों को रोक दिया, जिससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद कर्मचारियों ने गाड़ियां अपार्टमेंट के गेट पर लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच धक्कामुक्की व झड़प भी हुई। पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी के बाद नगर निगम जोन सात के जोनल अधिकारी आकाश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रामकी कंपनी को भी सख्त चेतावनी दी कि वह कूड़ा न डंप करे। जो कूड़ा है, उसे उठाए। जगह सिर्फ गाड़ियों की पार्किंग और काॅम्पैक्टर के ट्रांसफर के लिए दी गई है। अपार्टमेंट की आवासीय समिति के अध्यक्ष मनोज बहल ने बताया कि करीब आठ महीने से अपार्टमेंट के पास कूड़ा घर बना हुआ है। बारिश में बदबू फैल रही है। कई बार शिकायत की गई, मगर कंपनी वालों ने टाल दिया। रविवार को कंपनी के कर्मचारियों ने कूड़ा गाड़ी अपार्टमेंट के गेट के अंदर लाने की कोशिश की, जिसको लेकर अपार्टमेंट के गेट बंद कराए गए, लेकिन गाड़ी वाले सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने कंपनी को 10 दिन में व्यवस्था में सुधारने के निर्देश दिए हैं। यदि सुधार नहीं होगा तो फिर विरोध किया जाएगा।


Iदेवा रोड पर रामकी कंपनी को गाड़ियों की पार्किंग और काम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन के लिए जगह दी गई है। वहां कूड़ा नहीं डाला जाना है। इसको लेकर कंपनी को साफ कर दिया गया है। नोटिस भी जारी किया है।I
विज्ञापन

I- ललित कुमार, अपर नगर आयुक्त नगर निगमI

Iकाॅम्पैक्टर का ट्रांसफर स्टेशन बनाने का काम चल रहा है। इसमें करीब एक महीने लगेगा। इसी कारण अभी खुले में कूड़ा डाला जाता है और उसे उसी दिन उठा लिया जाता है। काम पूरा होने के बाद समस्या खत्म हो जाएगी।I
विज्ञापन

Iअभय रंजन, प्रोजेक्ट हेड, रामकीI

हंगामा करते लोग।

हंगामा करते लोग।

हंगामा करते लोग।

हंगामा करते लोग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें