फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी ने टिकट दिया तो संभल से लड़ूंगा चुनाव: रामगोपाल यादव

Sun, 29 Jul 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने अपने चुनाव लड़ने और गठबंधन को लेकर कई सवालों के जवाब दिए। शनिवार को लखनऊ में हुई सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी फैसला करेगी तो संभल से चुनाव लड़ूंगा। पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो नहीं लड़ूंगा। बैठक में एक बात तो तय हो ही गई है कि सपा गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। जिस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फैसला करेंगे।

विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि आम चुनाव का समय नजदीक आने दीजिए। मोदी को रोजाना यूपी का दौरा करना पड़ेगा।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को लखनऊ में 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने वाले हैं। इसके एक दिन पहले 28 जुलाई को भी स्मार्ट सिटी, अमृत व प्रधानमंत्री आवास योजना के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भी लखनऊ में थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मोदी ने 3897 करोड़ रुपये की 99 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें