फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 151 बसों में बजेगी रामधुन

Wed, 10 Jan 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। ऐसे में माहौल राम मय बनाया जा रहा है। अब रोडवेज की 151 बसों में रामधुन गूंजेगी। रायबरेली डिपो की 53 बसों में पहले से ही साउंड बाक्स लगे हैं। शेष 98 बसों में साउंड लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रोजाना यात्रा के दौरान 30 हजार यात्री रामधुन सुनेंगे।
विज्ञापन


रायबरेली डिपो में 91 अनुबंधित और निगम की 60 बसें संचालित हैं। इसमें 35 अनुबंधित और 18 निगम की बसों में साउंड पहले से लगे हुए हैं। शेष 98 बसों में साउंड बाक्स नहीं लगे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। कार्यक्रम से पहले जिले को राममय बनाने का काम चल रहा है।
शासन ने रोडवेज की सभी बसों में रामधुन के गीत बजाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए सभी बसों में साउंड बाक्स लगवाने के आदेश दिए गए हैं। निगम ने रोडवेज बसों और बस अड्डों के पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर भगवान श्रीराम से जुड़े लोकप्रिय भजन बजाने के निर्देश दिए हैं। यात्रा के दौरान यात्रियों को राममय बनाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

सीताराम सीताराम कहिये...
रोडवेज की बसों में यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम से जुड़े गीतों का आनंद यात्री उठाएंगे। हम कथा सुनाते राम..., सीताराम सीताराम कहिए... आदि लोकगीत और भजन यात्रियों को सुनने को मिलेंगे। बसों में रामधुन के गीत न बजाने पर संबंधित चालकों-परिचालकों पर कार्रवाई भी होगी।

डिपो की सभी 151 बसों में रामधुन बजाने के लिए प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। 53 बसों में पहले से साउंड लगे हैं। डिपो पर भी साउंड लगवाकर रामधुन बजाई जाएगी। विशेष सफाई अभियान चलाकर बस स्टेशन की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

- एमएल केसरवानी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रायबरेली डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें