फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचरितमानस विवाद : सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 24 जनवरी को दर्ज कराया गया था केस

Tue, 02 May 2023 07:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शिवेंद्र मिश्रा ने 24 जनवरी को हजरतगंज थाने में स्वामी प्रसाद मौर्या पर धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 22 जनवरी को वह एक न्यूज चैनल पर स्वामी प्रसाद मौर्या ने रामचरितमानस पर आपित्तजनक टिप्पणी की। जिससे हिंदू समाज आहत हुआ है।
विज्ञापन
सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी देने के मामले में हजरतगंज पुलिस ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जिन धाराओं में केस दर्ज किया गया था, उसमें सात साल से कम की सजा का प्रावधान था इसलिए पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। प्रकरण में पुलिस ने उनको नोटिस भेजा था।

विज्ञापन


बाजारखाला निवासी शिवेंद्र मिश्रा ने 24 जनवरी को हजरतगंज थाने में स्वामी प्रसाद मौर्या पर धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 22 जनवरी को वह एक न्यूज चैनल पर डिबेट सुन रहे थे। इसी दौरान स्वामी प्रसाद मौर्या ने रामचरितमानस पर आपित्तजनक टिप्पणी की। जिससे हिंदू समाज आहत हुआ है। बयान जाति विभाजित करने व समाज में घृणा फैलाने वाला है। 

हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि केस की विवेचना के दौरान जो वीडियो बयान था, उसकी जांच कराई गई। जिसमें पुष्टि हुई कि बयान आरोपी का ही था। इसी आधार पर उनको एक नोटिस भेजा गया था। बयान आदि लेने के बाद विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें