आईआरसीटीसी की महत्वाकांक्षी रामायण यात्रा पर कोरोना का संकट पैदा हो गया है। 28 मार्च से शुरू होने वाली रामायण यात्रा को निरस्त कर दिया गया है।
लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोना का असर कम होने पर अगले महीने यात्रियों को रामायण से जुड़े तीर्थस्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। वहीं, रामायण यात्रा के अतिरिक्त 29 मार्च से शुरू होने वाली ज्योतिर्लिंग यात्रा भी निरस्त कर दी गई है।
12 रात और 13 दिनों का पैकेज 10 अप्रैल तक चलना था।