फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayan Circuit yatra: 18 नंवबर को रवाना होगी आईआरसीटीसी की रामायण सर्किट यात्रा ट्रेन

Sun, 30 Oct 2022 02:14 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यात्रियों की मांग पर रामायण सर्किट यात्रा ट्रेन फिर शुरू होने वाली है। ट्रेन में कुल 600 यात्री सफर कर सकेंगे। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआरसीटीसी तीर्थयात्रियों के लिए 18 नवंबर से रामायण सर्किट यात्रा ट्रेन संचालित करेगा। यह यात्रा 18 दिन की होगी, जिसमें तीर्थयात्रियों को प्रभु श्रीराम से जुड़े स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए 18 नवंबर को दोबारा इस ट्रेन को चलाया जाएगा। ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इसके जरिये यात्रियों को अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम एवं भद्रचलम के दर्शन कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - वित्त वर्ष के पहले चार माह में यूपी के निर्यात में रिकॉर्ड 32 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस में प्रांतीय अध्यक्षों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां, देखें- किसे कहां की मिली कमान
विज्ञापन


ट्रेन में थर्ड एसी श्रेणी की बोगियां होंगी, जिसमें कुल 600 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन में दो श्रेणी में टिकट उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने आगे बताया कि कंफर्ट क्लास में एक व्यक्ति के ठहरने पर प्रति व्यक्ति 68,980 रुपये व दो-तीन व्यक्तियों के एक साथ रुकने पर प्रति व्यक्ति 59,980 रुपये का पैकेज होगा। जबकि सुपीरियर क्लास में यह क्रमश: 82,780 रुपये व 71,980 रुपये है।

ट्रेन में बोर्डिंग की सुविधा दिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर एवं लखनऊ से रहेगी। गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी केकार्यालय या वेबसाइट www.irctctourism.com पर बुकिंग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 8287930902, 8287930908 व 8287930909 नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें