तिलोई कस्बा स्थित बीआरसी सभागार में उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ इकाई के निर्वाचन अ
तिलोई(अमेठी)। कस्बा स्थित बीआरसी सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक (जूनियर हाईस्कूल) शिक्षक संघ इकाई तिलोई का निर्वाचन अधिवेशन हुआ। पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाल व सुशील कुमार यादव के पास सभी 13 पदों के लिए एक-एक आवेदन पत्र जमा हुए।
पर्यवेक्षक ने सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की, जिसमें रमाकांत मौर्य अध्यक्ष व बृजराज शुक्ला मंत्री, शोभा शरण कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष गुरुचरन, विनय तिवारी, धीरेन्द्र कुमार, निर्मला देवी, संयुक्त मंत्रियों में अमर बहादुर, राजेश कुमार, श्यामू सोनकर, पद्मावती, ललित कुमार लेखाकार, प्रमोद कुमार ऑडिटर पद पर निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमाकान्त मौर्य ने उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित गुरुचरन को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन किसी भी वर्ग, समुदाय व विभाग की रीढ़ होती है। अधिवेशन में जयराम कनौजिया, रविकांत श्रीवास्तव, आशीष मौर्य, आदित्य नारायण शुक्ला, चंद्रजीत यादव आदि उपस्थित रहे।