फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर: उत्साह में बेकाबू हुए भक्त, धक्का-मुक्की में गिरे लोग दोपहर में एक घंटा पहले खुला मंदिर

Tue, 23 Jan 2024 01:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन बड़ी संख्या में लोग मंदिर के बाहर पहुंच गए। एक साथ मंदिर में घुसने की जल्दबाजी की वजह से कुछ लोग गिर गए। 
विज्ञापन
राम मंदिर के बाहर का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंगलवार को रिकॉर्ड संख्या में लोग अयोध्या पहुंच गए। सोमवार की रात से ही मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग गईं। सभी में जल्द से जल्द भगवान के दर्शन करने की होड़ लग गई। इसी होड़ के चलते दर्शन व्यवस्था में समस्या आ गई। हजारों लोगों को एक साथ मंदिर में प्रवेश कराने में प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। प्रशासन को भीड़ कंट्रोल करने में हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके चलते मंदिर के बाहर कुछ देर के लिए भगदड़ के हालात बन गए। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई। प्रशासन इस बात को लेकर परेशान दिखा कि इतनी बड़ी संख्या में भीड़ को कैसे संभाला जाए। 

विज्ञापन




दोपहर में एक घंटे पहले खोला गया मंदिर
राम मंदिर के उद्घाटन के बाद मंगलवार को आम लोगों के लिए जब पहली बार मंदिर खुला तो आस्था का रेल उमड़ पड़ा । सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए राम जन्मभूमि पर पहुंच गए थे। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि मंदिर सुबह 6:30 बजे आरती के बाद खोला गया जैसे ही मंदिर खुला दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े। बड़ी संख्या में भक्त राम।लला के दर्शन के लिए दो तीन दिनों से रुके हुए थे। भीड़ को देखते हुए दोपहर में मंदिर एक घंटा पहले ही खोल दिया गया। पहली पाली में ही 50 हजार से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

मंदिर के बाहर का नजारा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें