ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा व निर्माण सहायक गोपाल राव का नाम हर तरफ चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सबसे अधिक तीनों पर आरोप लग रहे हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से किसी का कोई बयान नहीं आया है। उधर मंगलवार को अयोध्या में हुए कार्यक्रम में चंपत राय व मंदिर प्रबंधन से जुड़े अन्य पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने शिरकत की। चर्चा है कि बड़े जिम्मेदारों पर शायद कार्रवाई नहीं की जाएगी।
जल्द अयोध्या जाएगी एसआईटी
एसआईटी ने प्रारंभिक जांच छह दिन में पूरी की थी। विस्तृत जांच जारी है। सूत्राें के मुताबिक एसआईटी बृहस्पतिवार को मामले को लेकर अपनी एक बैठक करेगी। उसके बाद शुक्रवार को वह दोबारा सभी सदस्य अयोध्या जा सकते हैं। अगले दो सप्ताह में विस्तृत जांच रिपोर्ट एसआईटी शासन को सौंपेगी।