16 जनवरी- मंदिर ट्रस्ट की ओर से नियुक्त यजमान द्वारा प्रायश्चित, सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान, विष्णु पूजन और गोदान
17 जनवरी- रामलला की मूर्ति के साथ अयोध्या भ्रमण करेगी शोभायात्रा, मंगल कलश में सरयू का जल लेकर मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु
18 जनवरी- गणेश अंबिका पूजन, वरुण पूजन, मातृका पूजन, ब्राह्मण वरण, वास्तु पूजन आदि से विधिवत अनुष्ठान आरंभ होगा
19 जनवरी- अग्नि स्थापना, नवग्रह स्थापना और हवन
20 जनवरी- मंदिर के गर्भगृह को 81 कलशों के जल से धोने के बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास होगा
21 जनवरी- भगवान के विग्रह का 96 कल कलशों हजार छिद्रों वाले कलश से दिव्य स्नान के बाद शैयाधिवास कराया जाएगा
22 जनवरी- सुबह पूजन के बाद मध्यान्ह काल में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा होगी
महाराष्ट्र से पहुंची प्राण प्रतिष्ठा की पूजन सामग्री
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान की पूजन सामग्री महाराष्ट्र से अयोध्या पहुंच गई है। हवन सामग्री लेकर पहुंचे महाराष्ट्र के धुलिया निवासी नंदन केल ने बताया कि हमने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पत्राचार कर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में लगने वाली पूजन सामग्री अर्पित करने की इच्छा व्यक्त की थी। उनकी अनुमति मिलने के बाद हम इसे लेकर आए हैं। यह आठ दिनों की आठ प्रकार की पूजन सामग्री है। इसमें शुद्ध तांबे के 200 कलश हैं। इसके अलावा प्रसाद के लिए तिल का लड्डू, रंगोली, सविधा, आठ दिन की हवन सामग्री, लकड़ी, गाय की गोबरी, 150 ध्वज शामिल है।