फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामस्वरूप यूनिवर्सिटी ने दी सफाई... चल रही नवीनीकरण की प्रक्रिया, बिना सूचना पहुंचे थे कार्यकर्ता

Tue, 02 Sep 2025 04:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में एबीवीपी छात्रों पर लाठीचार्ज और छात्रों को निलंबन को लेकर रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना मान्यता पढ़ाई कराने के आरोपों से घिरी रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने सोमवार को मीडिया के सामने सफाई दी। यूनिवर्सिटी की महिला अधिकारी ने बताया कि पूरा विवाद दो छात्रों के निलंबन से शुरू हुआ।

विज्ञापन


शनिवार को इन छात्रों को अनुशासनहीनता के चलते निलंबित किया गया था। इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व कुछ छात्र बिना पूर्व सूचना दिए कैंपस में आ पहुंचे और हंगामा करने लगे। अधिकारी ने कहा कि हर शिक्षण संस्थान का अपना अनुशासन होता है और छात्रों से जुड़े किसी भी मुद्दे को गंभीरता से लिया जाता है।

छात्रों को निलंबन करने के बाद पूरा मामला कमेटी में जाता है जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद छात्रों की बहाली भी हो जाती है। यह एक प्रक्रिया है। मान्यता को लेकर छात्रों में फैल रही अफवाहों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय को पहले मान्यता मिल चुकी है, जिसका नवीनीकरण कराने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया में आवेदन किया गया है। यह एक प्रक्रिया है और जल्द पूरी होगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन का दावा है कि छात्रों का भविष्य सुरक्षित है और किसी भी छात्र का करियर अंधकारमय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें