फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में वर्दीवाले भी सुरक्षित नहीं: नाईक

Mon, 01 Dec 2014 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में शहर कोतवाल की दिनदहाड़े हत्या को लेकर राज्यपाल राम नाईक ने कानून व्यवस्था को लेकर सूबे की सरकार पर फिर हमला बोला है।
विज्ञापन


कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था सुधारने में सूबे की सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही है।

इनकी नाकामी के कारण ही बदमाशों में खौफ नहीं रह गया है। वे अब वर्दीवालों को भी अपना शिकार बनाने से नहीं चूकते।

राज्यपाल ने कहा कि फर्रुखाबाद में शहर कोतवाल की हत्या कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का सुबूत है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारी और कारोबारी हमेशा दहशत में जी रहे हैं।
विज्ञापन


अगर अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई न की गई तो प्रदेश की स्थिति सबसे बदहाल हो जाएगी।

वहीं फैजाबाद में एक समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था में जो कमियां हैं, उन पर फौरन नकेल कसी जा रही है।

फर्रूखाबाद में कोतवाल की हत्या पर उन्होंने कहा कि पुलिस को सेवा के दौरान जोखिम तो उठाने पड़ते हैं। शहीद पुलिस कर्मियों के परिवार को बीस लाख रुपए इसलिए दिए जा रहे हैं ताकि उनका परिवार आर्थिक तंगी से न गुजरे और दूसरे जवानों में हौसला बढ़े।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें