फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव शुरू, SBI ने 36 गणनाकर्मी और ट्रस्ट ने 25 कर्मचारी हटाए

Tue, 21 Jul 2026 11:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट की व्यवस्थाओं में बड़े पैमाने पर बदलाव किए जा रहे हैं। एसबीआई ने पहले हटाए गए 23 कर्मियों के बाद शेष 13 गणनाकर्मियों को भी सेवामुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव शुरू किया है। ट्रस्ट ने मंदिर में कार्यरत 349 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग के बाद अब तक 25 कर्मियों को हटा दिया है। कर्मचारियों की पृष्ठभूमि, जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा रही है। चढ़ावा गणना व्यवस्था भी बदली गई है। 

विज्ञापन


एसबीआई ने पहले हटाए गए 23 कर्मियों के बाद शेष 13 गणनाकर्मियों को भी सेवामुक्त कर दिया है। अब गणना का काम केवल एसबीआई के नियमित कर्मचारी करेंगे। इसके अलावा मंदिर परिसर में सफाई, रखरखाव और अन्य कार्यों से जुड़े कई पुराने छोटे ठेकेदारों को भी हटाकर नई एजेंसियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। हालांकि, ट्रस्ट और एसबीआई ने इन कार्रवाइयों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  राहुल-अखिलेश की हिरासत ने गर्माई यूपी की सियासत, अजय राय पर भी कार्रवाई, सड़कों पर सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता


विहिप का होगा नया महासचिव
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक ढांचे और मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में ट्रस्ट के नए महासचिव के चयन के साथ ही लंबे समय से रिक्त पड़े दो अन्य महत्वपूर्ण पदों को भरने पर भी निर्णय होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नया महासचिव विश्व हिंदू परिषद का ही होगा, यह लगभग तय हो चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें